पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: हरिहरगंज।‌‌ पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर, औरंगाबाद एनएच 139 चपरबार मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम में बाइक सवार ने खड़ी हाईवा ट्रक में टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की सहयोग से दोनों को एम्बुलेंस से हरिहरगंज सीएचसी केंद्र में लाया गया जहां ऑन ड्यूटी डॉ अरविन्द कुमार ने दोनों घायलों का इलाज किया। अरविंद कुमार ने बताया कि घायल भरत भुईयां और कमलेश भुईयां हरिहरगंज थाना क्षेत्र के जहाना गांव के रहने वाले है। भरत की हालत गंभीर बनी हुई है। पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक सवार छतरपुर की ओर से आ रहे थे और खड़ी ट्रक में धक्का मार दिए जिसमें बाइक सवार घायल हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...