Palamu News: क्रिकेट एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 16 से होगी शुरू
पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन सत्र 2026-29 का चुनाव 19 जुलाई को पलामू क्लब में होगा। निर्वाचन पदाधिकारी राणा मनोज सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के तीन, सचिव के एक, संयुक्त सचिव के तीन, कोषाध्यक्ष के एक और कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए चुनाव होगा। 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि निर्धारित है। 17 को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन, 17 को ही शाम तीन बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 18 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन वापसी, 19 को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे मतदान और 19 जुलाई को ही शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.