पलामू, जुलाई 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा 19 जुलाई को निर्धारित की गई है। बैठक शाम सात बजे से पलामू क्लब में होगी। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आमसभा में 28.9.2023 की वार्षिक आम बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट को प्राप्त कर उसे अपनाने, वर्ष 2025-26 के लेखाजोखा पर चर्चा, प्रबधन समिति की दिनांक 3.7.2026 के सिफारिशों पर विमर्श, निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026-29 के लिए पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू क्रिकेट एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक 19 जुलाई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...