Palamu News: कोयल नदी में पेयजल कूप के जीर्णोद्धार की मांग
पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम घुरा ने 14 जुलाई 2026 को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर विधानसभा की सभापति अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की अनुशंसा से संबंधित पत्र सौंपते हुए कोयल नदी में पेयजल आपूर्ति के लिए बने बंद पड़े कुओं के जीर्णाेद्धार की मांग की। उन्होंने कहा कि शिवाला रोड एवं मुस्लिम नगर क्षेत्र में कोयल नदी के किनारे पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित दो कुएं बालू से भर जाने के कारण वर्षों से बंद पड़े हैं। इसके चलते इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। उन्होंने मांग की कि दोनों कुओं का जीर्णाेद्धार कराया जाए, पंप हाउस की मरम्मत की जाए तथा प्रत्येक स्थल पर एक-एक नया कुआं भी बनाया जाए, ताकि स्थायी रूप से पेयजल संकट का समाधान हो सके। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.