पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर । मेदिनीनगर के कांदु मोहल्ला स्थित कोयल नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांदु मोहल्ला निवासी भरत साव के नौ वर्षीय पुत्र देव कुमार और मुकेश कुमार शर्मा के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। एमआरएमसीएच स्थित पुलिस चौकी के महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...