Palamu News: कोकरसा में दो बाइक की टक्कर में सवार घायल
पलामू, अक्टूबर 13 -- Palamu News: कोपंडवा। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकरसा में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा। दोनों घायलों को मेदिनीनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में हीरो और ग्लैमर बाइक के बीच टक्कर हुई है। हादसे में पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा निवासी संजय भुइयां का 23 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार तथा पंडवा थाना क्षेत्र के टाड़पतरा निवासी विजेन्द्र बैठा का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.