पलामू, सितम्बर 24 -- Palamu News: कोकरसा में दुर्गा पूजा समिति का गठित पंडवा। प्रखंड के कोकरसा के देवी मंडप प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को भव्य एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने पर विस्तृत ग्रामीणों ने विचार विमर्श किया। सर्वसम्मति से मां भगवती क्लब दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। लखपती दुबे को अध्यक्ष जबकि बलवंत पांडेय व उपेन्द्र तिवारी को उपाध्यक्ष, शिवपूजन पांडेय को सचिव, बिंद्र पांडेय व अंजनी दुबे को उपसचिव, राजीव तिवारी कोषाध्यक्ष, रितिक पाण्डेय उपकोषाध्यक्ष, रामसरेख तिवारी संगठन सचिव और दीपक पांडेय व पंकज पांडेय को महामंत्री बनाया गया। पूजा कमेटी अध्यक्ष लखपति दूबे ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष मां भगवती की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया जायेगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh...