Palamu News: केल्हार गांव में जंगली हाथियों किया फसल बर्बाद
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के करसो पंचायत के केल्हार गांव में बुधवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने चार किसानों की करीब छह एकड़ में लगी मकई और धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। हाथियों के झुंड ने विशाल विश्वकर्मा, मदन यादव, बुधन यादव, नंदलाल यादव सहित अन्य किसानों के खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया और केल्हार जंगल की ओर चला गया। करसो पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। रंका वन विभाग के फॉरेस्टर राजू पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फसल नुकसान का आकलन किया। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर रख रही है। फॉरेस्टर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी। घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.