पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: कृषि यंत्रीकरण के लिए कार्यशाला कर भूमि संरक्षण विभाग ने किया किसानों को जागरूक मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खरीफ फसल की कटाई और रबी फसल की बुआई शुरू होने के ठीक पहले पलामू जिले के भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों और केंद्र एवं राज्य सरकार की पीएम-आरकेवीवाई से लेकर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना योजनाओं की जानकारी दी। शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय (आत्मा) सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना और किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना था। आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान आमदनी बढ़ा सकते हैं।

कृषि योजनाओं और यंत्रों की जानकारी कार्यशाला म...