Palamu News: कृषि मित्र की हटाने के लिए बीएओ को सौंपा ज्ञापन
पलामू, जुलाई 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत कऊवल पंचायत में कार्यरत कृषि मित्र युगेश्वर यादव को हटाने के लिए किसानों ने मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने कृषि मित्र युगेश्वर यादव पर समय पर किसानों के बीच बीज वितरण नहीं करने, सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं देने सहित आधार नंबर लेकर बीज नहीं देने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी छतरपुर को ज्ञापन के आधार पर जांच कर कार्यमुक्त करने की मांग किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सत्येंद्र यादव, गुड्डू ठाकुर अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बीज भंडारों की जांच में मिली अनियमितताएं, छह दुकानों को नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.