Palamu News: कुपोषित बच्चों की पहचान और निगरानी पर दिया गया जोर
पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में कुपोषण की पहचान और प्रभावी प्रबंधन को लेकर आयोजित पांच दिवसीय समर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसका शुभारंभ 26 अक्तूबर को हुआ था। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविकाओं और संबंधित कर्मियों को कुपोषित बच्चों की पहचान एवं बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में गंभीर तीव्र कुपोषण और मध्यम तीव्र कुपोषण की सही पहचान, वजन और लंबाई अथवा ऊंचाई का सटीक माप तथा चिकित्सकीय मूल्यांकन की प्रक्रिया की जानकारी देना था। समर एप्लिकेशन के माध्यम से बच्चों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया। सेविकाओं को बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन, आंकड़ों का संकलन, समय पर नामांकन, उचित देखभाल और फॉलोअप की जानकारी दी गई। बताया गया कि समय पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.