Palamu News: कुटमू फील्ड विवाद में जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार
पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के कुटमू गांव में फील्ड से जुड़े विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुटमू गांव निवासी लालदेव राम (53) और सुशील राम उर्फ शशि कुमार (24) के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में अग्रसारित कर दिया। पुलिस के अनुसार, कुटमू फील्ड से संबंधित विवाद को लेकर आरोपितों पर अवैध रूप से भीड़ जुटाकर श्यामलाल साव पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। इस मामले में पांडू थाना कांड संख्या 38/26 के तहत 10 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: टोंटो में युवक की हत्या का खुलासा, दो आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.