पलामू, जुलाई 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाने के कुटमु गांव में कई वर्षों से चल रही जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में दम्पति घायल हो गए हैं। घायल श्याम लाल साव ने 18 लोगों के विरुद्ध नामजद व 30-35 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पांडू के थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इस मामले में एक व्यक्ति उपेंद्र राम को तुरंत हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल दम्पति के साथ इस विवाद में पहले भी मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के आलोक में 28 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा था। जब कभी भी विवादित जमीन पर खेती कार्य शुरू होती है तो मारपीट हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...