पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के रानीचरी निवासी दासू सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह ससुराल में कीटनाशक दवा खा लिया। । इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सुबह करीब सात बजे सदर अस्पताल, गढ़वा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुबह आठ बजे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) रेफर कर दिया गया। यहां ईलाज जारी है। परिजनों के अनुसार वह गढ़वा जिले के गारो बेलवाटीका स्थित अपने ससुराल में था। उसके ससुर भूलन सिंह ने बताया कि अवधेश ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान कीटनाशक दवा खा लिया । अवधेश की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वर्तमान में एमआरएमसीएच में उसका ईलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...