Palamu News: कार के धक्के से बालक गंभीर
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: हरिहरगंज। एनएच-139 पर कौवाखोह के समीप मंगलवार देर शाम सड़क पार कर रहे छह वर्षीय अंकुश कुमार को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बिहार के डुमरिया निवासी धनंजय यादव का पुत्र अंकुश कौवाखोह निवासी अपने फूफा राजदेव यादव के घर रह रहा था। मंगलवार की शाम में उसकी बुआ मंदिर में दीप जलाने मंदिर जा रही थीं। उनके पीछे निकला अंकुश सड़क पार करने लगा, तभी कार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.