Palamu News: कार और बाइक की टक्कर में बाइकर घायल
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: हरिहरगंज। शहर के एनएच-139 स्थित बेलौदर मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां डॉ. अरविंद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पैर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. अरविंद के अनुसार घायल चंदन कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव का रहने वाला है। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। इधर, पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.