Palamu News: कार्ययोजना को किया गया अनुमोदन
पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: सतबरवा। आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की सतबरवा में सोमवार को वार्षिक आमसभा एजीएम कार्यालय मैदान में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद सुधा कुमारी, मुखिया रिंकी यादव और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुषमा देवी और कलावती देवी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीए ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। सुनील कुमार, एम. अख्तर, लॉरेंस लकड़ा, सिंधु गुप्ता, प्रीति गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, संजय राजन, विनोद पाठक और रेनू रानी ने नए सदस्यों को शेयर प्रमाणपत्र दिए। महिलाओं को बैंकिंग नियमों, वित्तीय जागरूकता, वार्षिक रिपोर्ट जमा करने और आईटीआर भरने की जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.