Palamu News: कारगिल शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा का अनावरण छह को
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: विश्रामपुर। नावा बाजार प्रखंड के तुकबेरा पंचायत सचिवालय परिसर में स्थापित कारगिल शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा का अनावरण छह सितंबर को किया जाएगा। शहीद दिवस के अवसर पर ही प्रतिमा के अनावरण का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीण जनता एवं कारगिल शहीद समिति के अनुसार तुकबेरा गांव निवासी प्रबोध महतो ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। छह सितंबर को ही वे देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पंचायत सचिवालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि छह सितंबर को आयोजित समारोह में जिले के वरीय पदाधिकारियों के हाथों प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा। समारोह को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.