पलामू, सितम्बर 5 -- Palamu News: कांग्रेस नेता सुधीर चंद्रवंशी को शोक विश्रामपुर। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी की माताजी के निधन पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पुत्र एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. ईश्वर सागर ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अंतिम संस्कार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यक...