Palamu News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की एसआईआर को लेकर विमर्श
पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच-139 पर दुबटिया मोड़ के पास बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट में शनिवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने की जबकि संचालन मो. मुस्ताक अहमद आलम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी एवं प्रदेश महासचिव सह हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा प्रभारी पूर्णिमा पांडेय शामिल हुईं। नेताओं ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का निर्देश दिया। बैठक में जिला महासचिव खालिद रजा, राजन पाठक, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, जिला सचिव सुनीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.