पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष विनोद पाठक उर्फ सीटू पाठक की पत्नी तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की चाची का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। शोकाकुल विनोद पाठक ने बताया कि हार्ट अटैक हो जाने से घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दिवंगत की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 8 बजे सुदना स्थित घर से निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: समाजसेवी फूलवती देवी का निधन, शोक की लहर निधन की सूचना मिलने के बाद परिचितों और शुभचिंतकों का ...