Palamu News: कलश स्थापना के साथ सुदना में मानस महायज्ञ का 44वां अधिवेशन शुरू
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सुदना गायत्री मंदिर रोड स्थित तुलसी मानस मंदिर में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का 44वां अधिवेशन सह दुर्गापूजा महोत्सव रविवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ। आचार्य पंडित मिथिलेश मिश्रा ने कलश स्थापना कराई। इसके बाद श्रीराम दरबार की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजा में यजमान विनोद दुबे और निर्मला देवी शामिल हुए। जौनपुर से आए पंडित गौरव शास्त्री के नेतृत्व में श्रीरामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुणचंद सिंह ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन होंगे। सायंकालीन सत्र में भगवान की कथा सुनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: सुदना के श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर से निकाली गई कलश य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.