पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में मंगलवार के देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने करसो गांव यादव टोला में दशरथ यादव के एक एकड़ में लगे मकई की फसल को बर्बाद किया जबकि देवरा टोला में दीनदयाल साव के 1 एकड़ में लगे मकई के फसल एवं गोरख महतो के 5 एकड़ भूमि में लगा मकई एवं धान के फसल को बर्बाद किया है। सामाजिक कार्यकर्ता बबलू साव ने बताया कि रात लगभग 11 बजे रंका वन क्षेत्र से 9 हाथियों का झुंड करसो गांव यादव टोला में पहुंचा और दशरथ यादव के एक एकड़ में लगे मकई की फसल को बर्बाद करते हुए देवरा टोला में दीनदयाल साव के 1 एकड़ में लगे मकई के फसल एवं गोरख महतो के 5 एकड़ भूमि में लगा मकई एवं धान के फसल को बर्बाद करते हुए करसो जंगल की ओर निकल गया। पंचायत मुखिया सीमा देवी...