पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: पांकी। पलामू जिले के ढूब पंचायत के उकसू गांव निवासी अनिल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार की सोमवार को बिजली करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रीतेश घर की छत पर बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- करंट लगने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...