Palamu News: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर। तरहसी थाना क्षेत्र के मिसिर पतरा गांव निवासी एक इलेक्ट्रिक मिस्त्री की रविवार को बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी गुंजा देवी के अनुसार, रविवार को उसके पति तरहसी बाजार में इलेक्ट्रिक मोटर बनाने गए थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना तरहसी थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.