Palamu News: करंट लगने से दो मवेशियों की मौत
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: हरिहरगंज/हुसैनाबाद। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड के बभंडी पंचायत अंतर्गत मंजुराहा मौजा में बुधवार की शाम में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब कला गांव निवासी जयराम मेहता की थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भैंस से परिवार का जीवकोपार्जन चलता था। पशुपालक जयराम मेहता ने बिजली आपूर्ति कंपनी के पदाधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की है। दूसरी तरफ हैदरनगर प्रखंड के परता गांव में एक गर्भवती गाय बिजली के तार के संपर्क में आकर मर गई। वह रामाशीष राम की गाय थी। घटना मंगलवार को पंचायत सचिवालय के पास हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार बेहद जर्जर हो चुके हैं और पोल भी नीचे तक झूल रहे हैं। इसके कारण हमेशा दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.