Palamu News: करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के खराड़ गांव के उपरलीटांड़ टोला में खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय संदीप भुइयां की मौत मंगलवार की रात में हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि संदीप, अपने चचेरे सालों के साथ ससुराल, डगरा गांव के माडादाग टोला से शिकार के लिए निकला था। वह खेत के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए विद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई है。
घटना के प्रयास घटना के बाद आसपास के लोगों ने संदीप को बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.