पलामू, सितम्बर 13 -- Palamu News: कमांडर जीप ट्रक से टकराई, पांच घायल विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा में एनएच-139 पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे यात्रियों से भरी कमांडर जीप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में जीप सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें ताली गांव निवासी प्रवेश महतो (55) की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच रेफर किया गया।थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ताली गांव से सात लोग कमांडर जीप से पड़वा के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। तुकबेरा में हरि प्रजापति के घर के पास अचानक जीप का टायर फट गया। इससे जीप अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक का भी टायर फट गया और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में प्रवेश महतो के अलावा चालक व...