Palamu News: कमता-उर्दवार तक सड़क निर्माण की मांग
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: कमता-उर्दवार तक सड़क निर्माण की मांग विश्रामपुर। पलामू के विश्रामपुर प्रखंड की केतात पंचायत में एनएच-39 से कमता गांव होते हुए उर्दवार तक जाने वाली जर्जर कच्ची सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांसद वीडी राम से मुलाकात की। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार चौबे के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क कच्ची होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क बनने से कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत समिति सदस्य रीना चौबे के लेटर पैड पर सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सांसद को सौंपा। सांसद ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। मौके पर विनय चौबे, परशुराम पासवान, वार्ड सदस्य सुनेश्वर राम, अखिलेश पासवान सहित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.