पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नागपंचमी के अवसर पर रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव स्थित प्राचीन बख्श बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एनएच-39 के किनारे स्थित यह मंदिर आसपास के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। नागपंचमी पर पलामू-गढ़वा के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मान्यता है कि विषैले जीव के काटने के बाद बख्श बाबा मंदिर पहुंचने पर पीड़ित को राहत मिलती है। मंदिर के पुजारी मथुरा पाठक के अनुसार प्रतिदिन कई लोग विषैले जीव-जंतुओं के काटने के बाद यहां पहुंचते हैं। नागपंचमी के दिन आसपास के 15 से 20 गांवों के लोग मंदिर परिसर में झंडा गाड़कर पूजा-अर्चना करते हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: नागपंचमी मेला में प्रमुख ने किया स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन नाग पंचमी की पूर्व सं...