Palamu News: कथित अमर्यादित टिप्पणी से आदिवासी समाज आहत : अभिषेक सिंह
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। झामुमो के युवा नेता सह पलामू के प्रमुख व्यवसायी अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन पर भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना सभ्य समाज को शोभा नहीं देता। इस मामले में आदिवासी समाज को सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है, जो अत्यंत दुखद है। अभिषेक सिंह ने कहा कि गढ़वा में आदिवासी एकता मंच के बैनर तले हजारों लोगों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल से विरोध मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आवास का घेराव किया। इसके बाद रंका मोड़ पहुंचकर विधायक के पुतले पर कालिख पोती और पुतला दहन कर आक्रोश जताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.