Palamu News: कजरी पंचायत भवन से की चार लाख सामग्री चोरी
पलामू, अगस्त 14 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में एनएच-39 स्थित कजरी पंचायत सचिवालय का गुरुवार रात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला काटकर करीब चार लाख रुपये का सरकारी सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया पति महाराणा प्रताप सिंह को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एसआई चिंटू कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायत सचिव कुसुम भारती ने पड़वा थाना में आवेदन देकर बताया कि चोर एलसीडी, डीटीएच बॉक्स, कूलर, वॉल फैन, दो इनवर्टर-बैटरी, स्टेबलाइजर, रिवॉल्विंग चेयर, तीन सोलर प्लेट, प्रिंटर, तीन सबमर्सिबल पंप, 20 प्लास्टिक कुर्सियां, गार्डन पाइप और केंट आरओ प्यूरीफायर समेत अन्य सामान ले गए। पुलिस ने ग्रामीणों और पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.