पलामू, अगस्त 23 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नावा बाजार प्रखंड के कंडा पैक्स में किसानों से धान खरीद के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह ने पैक्स ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी करने के लिए नावा बाजार थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऑपरेटर ने बिना धान खरीदे कुछ किसानों से अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में धान खरीद दिखाया है और सरकारी राशि की हेराफेरी की है। मामले में करीब 16 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आने की बात कही जा रही है। जांच में यह राशि बढ़ने की आशंका है। नावा बाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में प्रथम दृष्टा ऑपरेटर के खिलाफ सरकारी राशि के गबन से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। जांच पूरी होने के ब...