Palamu News: कंडा पैक्स का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। जिले के नावा बाजार थाना के कंडा पैक्स में धान की खरीदारी में बरती गई अनियमितता व किसानों के लाखों रुपये अपने खाते में लेनदेन करने के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कंडा पैक्स के अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह ने कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध नावा बाजार थाने में प्राथमिकी कराई थी। प्राथमिकी के आलोक में हुई जांच पड़ताल के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध किसानों के नाम पर लाखों रुपये हेराफेरी करने के सुबूत मिले हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच में मिले पर्याप्त सबूत के आधार पर आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल अभी भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.