Palamu News: ओपीडी का समय बढ़ाने की मांग
पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने पलामू को उपायुक्त ज्ञापन सौंपकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक करने की मांग की है। उपायुक्त दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक अप्रैल 2026 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। जिससे दूर से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। कई मरीज समय पर नही पहुंच पाते हैं। चिकित्सक कोई जांच लिख देते हैं तो मरीज को जांच कराने में ही 12 बज जाता है,तब तक ओपीडी का समय समाप्त हो जाता है। इस कारण मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। मरीजों की इलाज कराने में आ रही परेशानी को देखते हुए इस दिशा में सार्थक पहल की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.