Palamu News: ओझा-गुणी के शक में वृद्ध की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत मंगराडीह गांव में ओझा-गुणी के अंधविश्वास में 61 वर्षीय सीताराम की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी 53 वर्षीय सोनू राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के बेंट वाली टांगी भी बरामद की गई है। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार सीताराम, नौडीहा बाजार थाना के शाहपुर गांव के मंगराडीह टोला के निवासी थे। 21 अक्तूबर 2026 की सुबह में उनकी हत्या कर दी गई है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.