Palamu News: ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नेहा ने बढ़ाया मान
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के पत्रकार एवं रोहतास के बांदू गांव के मूल निवासी जयनंदन पांडेय की छोटी पुत्री स्नेहा पाण्डेय ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर कानून के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद वह आधिकारिक रूप से अधिवक्ता (एडवोकेट) बन गई हैं। स्नेहा पाण्डेय ने वर्ष 2021 में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) उत्तीर्ण किया था। क्लैट में सफलता के आधार पर उन्होंने देहरादून स्थित उत्तराखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर पांच वर्षीय समेकित एलएलबी पाठ्यक्रम उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरा किया। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफलता हासिल कर उन्होंने विधि व्यवसाय के लिए आवश्यक पात्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.