Palamu News: ऑडिट प्रमाणपत्र के बिना प्रधानाध्यापकों को नहीं मिलेगा अक्तूबर का वेतन : डीएसई
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 का वैधानिक अंकेक्षण पूरा नहीं कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का अक्तूबर माह का वेतन भुगतान प्रभावित हो सकता है। जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने इस संबंध में आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि अंकेक्षण पूरा होने का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ही वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। विभागीय आदेश के अनुसार, कई बार समय-सीमा निर्धारित किए जाने के बावजूद जिले में अंकेक्षण का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अंकेक्षण पूर्ण होने का प्रमाणपत्र संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अथवा समग्र शिक्षा अभियान के लेखा पदाधिकारी के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.