Palamu News: ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, पांच घायल
पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर से सटे जोरकट के पास रविवार की दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार बहलोलवा निवासी संजय उरांव की पत्नी 45 वर्षीया शनिचरी देवी की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में बहलोलवा निवासी 55 वर्षीय नीरावती देवी, 31 वर्षीया पिकनी देवी, 65 वर्षीया सोना कुंवर, 42 वर्षीया संतोषी देवी और 55 वर्षीया जीरवा देवी शामिल हैं। सभी महिलाएं ऑटो से मेदिनीनगर से अपने घर बहलोलवा जा रही थीं। इसी दौरान जोरकट के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) पहुंचाया। एमआरएमसीएच में ऑन ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.