Palamu News: ऑक्सीजन प्लांट की पाइप चोरी
पलामू, सितम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट से सोमवार की रात करीब चार-पांच पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। कैमरों की निगरानी बंद होने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल पुलिस चौकी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अस्पताल पुलिस चौकी के महेंद्र कुमार ने बताया कि शक के आधार पर अस्पताल परिसर में रहने वाले शनि कुमार और उसके एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मामले की जानकारी सामने आने के बाद शनि कुमार को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोरी किए गए तीन पाइप भी बरामद कर लिए हैं। इधर, शहर थाना प्रभारी ज्योति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.