Palamu News: ऑक्सफोर्ड स्कूल में मनाया गया दुर्गापूजा उत्सव
पलामू, अक्टूबर 16 -- Palamu News: ऑक्सफोर्ड स्कूल में मनाया गया दुर्गापूजा उत्सव मेदिनीनगर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नवरात्र एवं विजयादशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में कनिका और देवांगना ने पर्व की महत्ता बताई। अन्वेषा पांडेय ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और उनकी दैनिक जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने सामूहिक एवं एकल नृत्य, गरबा-डांडिया प्रस्तुत किया। महिषासुर वध और नौ देवियों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रशासक सी. वी. माणि ने शुभकामनाएं देते हुए नवरात्र की आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्ता बताई। प्रधानाचार्य गौरव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन जबकि मंच संचालन कनिका और देवांगना ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में नवरात्रि उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.