Palamu News: एसपी ने शहर थाना का किया औचक निरीक्षण
पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने मंगलवार को शहर थाना का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान वर्ष 2025 से लंबित 230 कांडों का दिसंबर 2026 तक निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर और अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर कांडों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने, साक्ष्य संकलन और गवाहों के बयान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना से काम करने को कहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि दिसंबर तक जिले के सभी थानों में लंबित कांडों की संख्या शून्य करने का लक्ष्य है। इससे दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। निर्धारित समय सीमा में मामलों का निष्पादन नहीं करने और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.