Palamu News: एसपी ने महिला थाना के नए भवन का किया उद्घाटन
पलामू, अगस्त 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को शहर थाना परिसर में नवनिर्मित महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि नए भवन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निष्पादन करना है। साथ ही पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी पुलिस की प्राथमिकता है। नए भवन में आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। इससे महिला थाना आने वाली महिलाओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। एसपी ने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों और मामलों के निष्पादन के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने में मदद मिलेगी। महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाएं अब अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.