Palamu News: एसपी के निर्देशन में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने किया ऑडिट
पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर रविवार को पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया गया। संबंधित थाना पुलिस की टीमों ने बैंक परिसरों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान बैंक प्रबंधकों और कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सप्ताह में पांच दिनों के कार्य-दिवस सहित विभिन्न मांग को लेकर सोमवार से बैंकर्स का तीन दिनी हड़ताल प्रस्तावित है। इसे लेकर रविवार को सरकार के निर्देश पर सभी बैंक खुले थे। सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्य-शीलता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की। यह भी पढ़ें- Bank Strike: सोमवार से 3 दिन तक बैंकों के काम-काज पर ब्रेक!...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.