Palamu News: एसडीएम से सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग की
पलामू, सितम्बर 15 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। एनएच-139 के दुबटिया मोड़ से पिपरा बाजार होते हुए हुसैनाबाद जाने वाली जर्जर सड़क पर अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने छतरपुर एसडीएम गणेश महतो को ज्ञापन सौंपा। कमलेश यादव ने कहा कि दुबटिया मोड़ से पिपरा बाजार तक सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। इधर, पथ निर्माण विभाग के जेई नितिश कुमार दुबे ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.