पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अब एईआरओ कार्यालय बुलाने के बजाय बीएलओ उनके घर जाकर जरूरी दस्तावेज प्राप्त करेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार तार्किक विसंगति अथवा दस्तावेज संबंधी मामलों में बीएलओ घर जाकर कागजात एकत्र कर ईसीआईनेट पर अपलोड करेंगे। सतबरवा के एईआरओ विजय कुमार ने बताया कि गरीब, बेघर और रैन बसेरा में रहने वाले लोगों के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया अभी अंतिम रूप से पूरी नहीं हुई है। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ गणेश महतो ने बताया कि बीएलओ स्तर से शिकायतों से संबंधित दस्त...