Palamu News: एसआईआर की प्रक्रिया के तहत नोटिस मिलने पर दस्तावेज बनवाने के लिए परेशान हैं लोग
पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत नोटिस मिलने के बाद ऐसे मतदाताओं की परेशानी बढ़ गई है, जिनके पास निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। पलामू में ऐसे मतदाता अब पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कचहरी से लेकर संबंधित वार्ड पार्षद तक दौड़ लगा रहे हैं। प्रमाणपत्र को एसआईआर प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों के विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने के लिए तैयार कराया जा रहा है। एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं से दस्तावेज मांगे गए हैं और उनके पास निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, वे परिवार के विवरण का शपथपत्र तैयार करा रहे हैं। शपथपत्र में परिवार के सदस्यों के नाम समेत पारिवारिक जानकारी दर्ज की जा रही है। इसके साथ परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.