Palamu News: एलबीएस स्कूल में रंगोली व दीप उत्सव प्रतियोगिता
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के नावाहाता स्थित एलबीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच रंगोली व दीप उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक सुधा गुप्ता ने बच्चों के दीपावली के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार मिलजुलकर मनाना चाहिए। बच्चों को पटखों से थोड़ा दूरी बनाने पर जोर दिया। रंगोली प्रतियोगिता में अनोखी कुमारी प्रथम, श्रेया शिखा द्वितीय और आरोह कुमारी को तृतीय स्थान मिला। वहीं दीप उत्सव में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। निदेशक ने सभी बच्चों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य अभिनव पाठक, ओम प्रकाश वैद्य, शुभम पांडेय, प्रवीण तिवारी, रौशन कुमार, रेखा कुमारी, मुस्कार कुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.