पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शिक्षा विभाग ने चैनपुर प्रखंड के करसो स्थित अपग्रेडेड हाई स्कूल के दो शिक्षक आलोक कुमार और दशरथ पासवान के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत के आलोक में शनिवार को जांच की गई। क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी साकेत तिवारी ने स्कूल में पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत काफी हद तक सही पाया है। आलोक कुमार, काफी लंबे समय से इसी स्कूल में हैं। स्कूल में एमडीएम का स्टॉक पंजी भी अपडेट नहीं था। ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों के विरूद्ध उपायुक्त से शिकायत की थी और उपायुक्त के साक्ष्य के तौर पर सीडी में दोनों शिक्षकों का वीडियो और फोटो भी दिया था। ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत की है कि करसो के उच्च विद्यालय के ...