पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल में हजरत मोहम्मद साहेब का जन्मदिन अर्थात ईद मिलादुन्नबी अकिदत, मुहब्बत और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय को इस अवसर पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। पोखराहा अंजुमन के मोहम्मदी जुलूस का स्वागत कर मलिदा, बिस्किट, मिक्चर, मूंगदाल, शरबत, इस्लामिक झंडा व बैच वितरित किए गए। स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मो. शफीक अंसारी ने बताया कि 570 ई. में मक्का में पैगंबर मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश हुई थी। उनके पिता अब्दुल्लाह और माता आमना थीं। पोखराहा अंजुमन ए इस्लामिया के सदर अनवर, हाजी हाफिज, हाजी जलील, मास्टर मंसूर, जफरुद्दीन और जलाल मुखिया ने नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Palamu News: ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाते हुए शहर से लेकर गांव तक निकाले गए जुलूस ए मोह...